विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र ने सायरा बानो के साथ देहरादून में की फिल्म शूट, डाकपत्थर में पुल के पास फिल्माया गाना हुआ था हिट

Published: Mon, 24 Nov 2025 06:53 PM (IST)

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब नहीं रहे, पर उनकी यादें देहरादून के पछवादून और जौनसार बावर में बसी हैं। वर्ष 1969 ...और पढ़ें

डाकपत्थर बैराज पुल पर अभिनेता धर्मेंद्र व सायरा बानो आदमी और इंसान फिल्म के सीन में। वीडियो ग्रैब

डाकपत्थर बैराज पुल पर अभिनेता धर्मेंद्र व सायरा बानो आदमी और इंसान फिल्म के सीन में। वीडियो ग्रैब 

HighLights

  1. डाकपत्थर और शीशमहल में की थी आदमी और इंसान फिल्म की शूटिंग

  2. शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र व सायरा बानो ने तीन दिन फील्ड हास्टल में बिताए

जागरण संवाददाता, विकासनगर: मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें देहरादून जिले के पछवादून व जौनसार बावर में भी हैं। अभिनेता धर्मेंद्र व अभिनेत्री सायरा बानो के साथ आदमी और इंसान फिल्म की शूटिंग के कुछ अंश यहां शूट किए थे। इस दौरान फिल्म का एक गाना 'जागेगा इंसान ज़माना देखेगा, जागेगा इंसान ज़माना देखेगा, उठेगा तूफान ज़माना देखेगा, जागेगा इंसान ज़माना देखेगा, जागेगा इंसान ज़माना देखेगा... काफी हिट हुआ था।

वर्ष 1969 में अभिनेता धर्मेंद्र ने अभिनेत्री सायरा बानो के साथ आदमी और इंसान फिल्म की शूटिंग के कुछ अंश देहरादून के डाकपत्थर व कालसी ब्लाक की कोटी कालोनी के फील्ड हास्टल शीशमहल में भी फिल्माए गए थे। डाकपत्थर में बैराज पुल के पास एक गाने की शूटिंग की थी।

dharmendra News

अभिनेता धर्मेंद्र का उत्तराखंड से भी गहरा नाताा रहा। बता दें कि वर्ष 1965 में कोटी-इच्छाड़ी जल विद्युत परियोजना निर्माण के दौरान निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के ठहरने के लिए आठ कमरों का आलीशान फील्ड हास्टल बनाया गया था।

फिल्म के कुछ हिस्से की हुई शूटिंग 

वर्ष 1969 में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र व सायरा बानो अभिनीत फिल्म आदमी और इंसान के कुछ हिस्से की शूटिंग देहरादून जिले के जौनसार-बावर परगने व पछवादून के डाकपत्थर बैराज में की गई थी।

sheesh mahal

टोंस के किनारे फिल्माए थे सीन

डाकपत्थर में बैराज पुल, ग्रीन पार्क आदि क्षेत्रों में कई सीन फिल्माए गए। साथ ही कोटी कालोनी क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे भी कई सीन फिल्माए गए।

शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र व सायरा बानो ने तीन दिन फील्ड हास्टल में बताए थे। कोटी कालोनी के हास्टल से कुछ ही दूरी पर स्थित मशहूर शीश महल भी है।

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- 'सिनेमा के एक युग का अंत...' PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत इन नेताओं ने धर्मेंद्र को किया याद

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र से विजय रूपाणी तक... 2025 में दुनिया को अलविदा कह गई कई बड़ी हस्तियां, नहीं रहे ये दिग्गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।