देहरादून के दून अस्पताल में बंदी की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद एक कैदी दिलदार की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश् ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सुद्धोवाला जेल के बंदी दिलदार की दून अस्पताल में मौत
16 जुलाई को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घटना के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की है
जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध एक बंदी की उपचार के दौरान दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन से सूचना प्राप्त हुई कि दिलदार (29 वर्ष) निवासी जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते 16 जुलाई को दोपहर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन से उपचार के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।
दून अस्पताल में पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसी बीच गुरुवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया।