Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भविष्य के शहरों का खाका खींचेंगे दुनियाभर के विशेषज्ञ, देहरादून में लगेगा जमावड़ा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:44 AM (GMT+05:30)

    ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 21-22 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज कान्क्लेव आयोजित होगा, जहां विशेषज्ञ भविष्य के शहरों और सतत शह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भविष्य के शहर कैसे हों, उन्हें तकनीक के सहारे अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और लोगों के लिए सुविधाजनक कैसे बनाया जाए, इस पर दुनियाभर के विशेषज्ञ अगले माह दून में मंथन करेंगे।

    ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 21 और 22 अगस्त को आयोजित होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज कान्क्लेव में देश-विदेश के राजनयिक, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और शोधकर्ता हिस्सा लेंगे। गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया।

    दो दिवसीय कान्क्ले

    विवि प्रशासन के अनुसार कान्क्लेव का उद्देश्य नीति निर्माण, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद को बढ़ावा देना और भविष्य के शहरों के लिए नवाचार आधारित और व्यावहारिक समाधान तलाशना है। इससे स्मार्ट और सतत शहरों के विकास को लेकर नए विचारों और साझेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।

    दो दिवसीय कान्क्लेव में स्मार्ट सिटी, भविष्य के शहरों की अवधारणा और सतत शहरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। डिजिटल डिप्लोमेसी, अक्षय ऊर्जा, आधुनिक आधारभूत ढांचा, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में नई तकनीकों और नवाचारों की भूमिका पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। तेजी से बढ़ते शहरीकरण से पैदा हो रही चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

    आयोजन ग्राफिक एरा के स्कूल आफ मैनेजमेंट और ग्लोबल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआइ) के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस दौरान कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो-वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, स्कूल आफ मैनेजमेंट के प्रमुख डा. नवनीत रावत, बिजनेस मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डा. एनएस बोहरा, डा. अजय पांडे और जीसीसीआइ की निदेशक डा. मोहिनी और किरण ने किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा हब बना उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर कान्क्लेव में बोले दीपक कुमार

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव, आध्यात्मिकता, संस्कृति और वैश्विक एकता का अद्भुत संगम