Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में इंटरपोल के हत्थे चढ़ी भगोड़े बिल्डर की पत्नी राखी मित्तल, दून पुलिस भारत प्रत्यर्पण की तैयारी में

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल की पत्नी राखी मित्तल को दुबई में इंटरपोल ने गिरफ्तार कर लिया है। दून पुलिस अब उन्हें भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई ...और पढ़ें

    राखी मित्तल । इंटरनेट मीडिया

    राखी मित्तल । इंटरनेट मीडिया 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भगौड़े बिल्डर दीपक मित्तल की पत्नी राखी मित्तल को दुबई में इंटरपोल ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी को दुबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है और इसकी जानकारी दून पुलिस को दे दी गई है।

    अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के अनुसार दून पुलिस ने राखी को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करवा दी है।

    हालांकि, अभी दीपक मित्तल की गिरफ्तारी नहीं कि जा सकी है। माना जा रहा है कि वह भी जल्द इंटरपोल के फंदे में फंस सकता है या पत्नी की गिरफ्तारी के बाद दबाव में सरेंडर भी कर सकता है।

    बिल्डर दीपक मित्तल और राखी मित्तल पुष्पांजलि इंफ्राटेक कंपनी के निदेशक थे और पार्टनर राजपाल वालिया के साथ मिलकर आर्किड पार्क नाम से सहस्रधारा रोड पर ग्रुप हाउसिंग परियोजना का निर्माण कर रहे थे।

    वर्ष 2020 में बिल्डर दंपती बेटे रुद्राक्ष और बेटी दीया के साथ 90 फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए थे।

    बिल्डर के विरुद्ध फ्लैट खरीदारों ने नौ मुकदमे दर्ज कराए हैं। तभी से पुलिस बिल्डर दंपती की तलाश कर रही थी और पूर्व में बिल्डर के विरुद्ध ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

    बिल्डर के दुबई में होने की जानकारी निरंतर सामने आ रही थी और पुलिस के ढुलमुल रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।

    जिसके बाद पुलिस के आवेदन पर नोटिस को ब्लू की जगह रेड कार्नर में तब्दील किया गया। तभी जाकर इंटरपोल ने मित्तल दंपती के लिए जाल बिछाया।

    बता दें कि बिल्डर दंपती के फर्जीवाड़े पर एसटीएफ और ईडी ने भी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने दीपक मित्तल के फरार होने के बाद उसके पिता अश्वनी मित्तल को गिरफ्तार किया था, जबकि ईडी ने निर्माणाधीन आर्किड पार्क परियोजना को अटैच कर लिया था।

    बिल्डर के कुछ फ्लैट भी अटैच हैं। क्योंकि, जब बिल्डर दंपती फरार हुए तो पीएनबी की इंदिरा नगर शाखा से लिया गया 21 करोड़ रुपये का ऋण भी एनपीए हो गया था।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल के दुबई में ठिकाने का पता मिला, पुलिस बेखबर

    यह भी पढ़ें- दीपक मित्तल की कुंडली बांचने के लिए एसआइटी गठित, फ्लैट बेचने के नाम पर निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार