विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल

By gaurav kalaEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 07:51 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Nov 2016 07:00 AM (GMT+05:30)

उत्‍तराखंड आंदोलन में वरिष्‍ठ नेता रहे और राज्‍य सरकार में मंत्री रह चुके यूकेडी के पूर्व नेता दिवाकर भट्ट ने बीजेपी ज्‍वाइन कर ली।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखण्ड आन्दोलन के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार में मन्त्री रहे दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल हो गए। वह उत्तराखंड क्रांति दल में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा के प्रति विश्वास की लहर है। उत्तराखण्ड में सभी लोग भाजपा की ओर विश्वास की दृष्टि से देख रहे हैं।

पढ़ें: शपथपत्र भराकर निर्दलीय को समर्थन देगा उत्तराखंड विकल्प: लखेड़ा
उन्होंने कहा राज्य की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त आ चुकी है और वह परिवर्तन का मन बना चुकी है। भट्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं और आने के इच्छुक है। हम किसी को न तो टिकट का आश्वासन दे रहे हैं और न ही कोई वायदा कर रहे हैं।

पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत
भट्ट ने दिवाकर भट्ट का पार्टी मे स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और ताकत मिलेगी। दिवाकर भट्ट ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय दल से राजनीति शुरू की। उस समय हमें लगता था कि इस प्रकार हम प्रदेश का हित कर सकेंगे।

पढ़ें-उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले मिले नए संकेत
किंतु क्षेत्रीय दल का विचार भटक गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्वतीय राज्यों के प्रति सोच से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैं।

पढ़ें-मोदी करना चाहते हैं आम जनता को परेशान: इंदिरा हृदयेश

पढ़ें: पीडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: प्रदीप टम्टा

पढ़ें-राज्य स्थापना दिवसः सूबे ने इस साल देखा सबसे बड़ा दलबदल और राष्ट्रपति शासन

पढ़ें: चुनावी रणनीति पर पीडीएफ जल्द खोलेगी पत्तेः नैथानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।