Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला महाठग: नकली IPS और रॉ एजेंट बन की लाखों की ठगी, STF की पूछताछ के बाद भेजा जेल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM (IST)

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोवर्धन से एसटीएफ ने नकली आईपीएस बनकर ठगी के मामले में घंटों पूछताछ की। ...और पढ़ें

    राजपुर थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपित आर यशोवर्धन।

    राजपुर थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपित आर यशोवर्धन।

    HighLights

    1. पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोवर्धन से एसटीएफ ने की पूछताछ

    2. आरोपी नकली आईपीएस बनकर लोगों से लाखों की ठगी करता था

    3. देहरादून में दो पीड़ितों से कुल 19.60 लाख रुपये ठगे

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नकली आइपीएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन से एसटीएफ उत्तराखंड ने भी घंटों पूछताछ की। इस दौरान उसके संपर्कों के बारे में पूछा गया।

    आरोपित खुद को कभी आइपीएस अधिकारी, कभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, कभी रा एजेंट तो कभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का अफसर बताकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था।

    दूसरी ओर राजपुर थाना पुलिस भी आरोपित की काल डिटेल रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। जांच में पता चला है कि हाल के दिनों में वह लद्दाख व लखनऊ घूमकर आया है।

    पुलिस पता कर रही है कि वहां वह किसके पास रुका और उसके किस-किस से संबंध हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

    आरोपित आर. यशोवर्धन को राजपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

    आठ जुलाई को एमबीबीएस छात्र अंशुल उपाध्याय निवासी डाकरा बाजार कैंट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यशोवर्धन ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए होटल जिंजर में बुलाया और उनकी दिवंगत मां के नाम पर कंपनी का पंजीकरण कराने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ले लिए।

    इसके बाद 15 जुलाई को कैनाल रोड स्थित सोशल स्टेज हास्टल में रहने वाली डा. अनुषा ने शिकायत दर्ज कराई कि यशोवर्धन ने खुद को आइपीएस अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और 4.60 लाख रुपये ठग लिए।

    आरोपित ने दोनों पीड़ितों से 19.60 लाख रुपये की ठगी की। आरोपित पर अन्य राज्यों में भी ठगी का शक है, ऐसे में पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में अनोखी ठगी: न कोई फोन कॉल- मैसेज और लिंक, खाते से रकम साफ

    यह भी पढ़ें- देहरादून: पहले धोखे से शादी, फिर शारीरिक शोषण; एसडीओ राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार

    खबरें और भी