देहरादून में अनोखी ठगी: न कोई फोन कॉल- मैसेज और लिंक, खाते से रकम साफ
विकासनगर में एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने दो लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली, जबकि पीड़ित को न कोई कॉल आया, न मैसेज और न ही कोई लिंक मिला। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला के एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने दो लाख रुपये से ज्यादा की रकम साफ कर दी।
इस ठगी के मामले में खास बात यह है कि खाताधारक को न कोई फोन काल, न मैसेज, न कोई लिंक आया और खाते से रकम साफ हो गयी। यह अपने आप में आनलाइन ठगी का अलग मामला है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली विकासनगर में विजय पुन पुत्र कमान सिंह ग्राम बाडवाला ने 209921 रुपये की आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि यह वित्तीय धोखाधड़ी उत्तराखंड राज्य क्षेत्र में हुई है।
किसी व्यक्ति ने किसी और का रूप धारण कर उसे धोखा दिया और छलपूर्वक नौ जुलाई को उसके एकाउंट से उसकी दो लाख नौ हजार नौ सौ इक्कीस रुपये की रकम निकाल ली।
कहा कि साइबर ठग का न उसे कोई फोन कॉल आया और न ही कोई मैसेज आया। साइबर ठग ने उसे कोई लिंक भी नहीं भेजा। नौ जुलाई की रात में रकम निकाली गयी है। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।