विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 22 Nov 2018 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 09:17 PM (IST)

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। अगले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर ...और पढ़ें

चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी
चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। अगले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर चारधाम में बारिश एवं हिमपात के आसार हैं, जिससे मैदान में भी एक से दो डिग्री पारा लुढ़क सकता है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जनपदों में विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

इस बीच दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 व 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुरुवार की सुबह पहाड़ों से लेकर मैदान तक धूप खिली रहने से ठंड से कुछ निजात रही। 

दून एवं मसूरी में भी चटख धूप के कारण सुबह एवं शाम के तापमान अधिक नहीं गिर रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहने से सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं अगले एक से दो दिनों के बीच बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी कुछ कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा

यह भी पढ़ें: करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।