Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यलो अलर्ट के बीच देहरादून में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; आठ सड़कें बंद

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

    हालांकि, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार फिलहाल किसी बड़ी आपदा या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे ...और पढ़ें

    बारिश के बाद जलभराव के बीच से गुजरते लोग व वाहन सवार। फाइल जागरण

    बारिश के बाद जलभराव के बीच से गुजरते लोग व वाहन सवार। फाइल जागरण

    HighLights

    1. देहरादून में मंगलवार को कई क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश

    2. बारिश के कारण जिले में आठ सड़क मार्ग हुए बाधित

    3. नदियों का जलस्तर चेतावनी से नीचे, बड़ी आपदा की सूचना नहीं

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग के  यलो अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह देहरादून में मौसम का मिजाज बदल गया। सदर, मसूरी और कालसी क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि चकराता और डोईवाला में हल्की वर्षा दर्ज की गई। विकासनगर और त्यूनी में बादल छाए रहे, जबकि ऋषिकेश में मौसम सामान्य रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार फिलहाल जनपद की सभी तहसीलों से किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी कोई प्रतिकूल सूचना नहीं मिली है।

    देहरादून में औसत वर्षा 31.4 मिमी दर्ज की गई है। सबसे अधिक 91.5 मिमी वर्षा विकासनगर में रिकॉर्ड की गई है, जबकि कालसी में 81.5 मिमी, सहसपुर में 74 मिमी और सदर क्षेत्र में 20.5 मिमी बारिश हुई है।

    जिले में आठ सड़क मार्ग बाधित

    मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते जिले में आठ सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और पांच ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

    यह भी पढ़ें- UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात

    गंगा-यमुना और टौंस नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे

    वहीं गंगा, यमुना और टौंस नदियों का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। हालांकि फिलहाल जनपद में किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान अथवा अन्य बड़ी आपदा की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-टिहरी-नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

    खबरें और भी