Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Forum Dehradun: देहरादून में सशक्त उत्तराखंड के लिए हुआ मंथन, तस्‍वीरों में देखें झलकियां

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 03:17 PM (IST)

    देहरादून में दैनिक जागरण फोरम का आयोजन हुआ, जहाँ उत्तराखंड के 25 साल के सफर और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ...और पढ़ें

    देहरादून में शनिवार को आयोजित किया गया जागरण फोरम। जागरण

    देहरादून में शनिवार को आयोजित किया गया जागरण फोरम। जागरण

    HighLights

    1. देहरादून में दैनिक जागरण फोरम का सफल आयोजन

    2. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया उद्घाटन

    3. उत्तराखंड के 25 साल के सफर पर गहन मंथन

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को महान हस्तियों का जमावड़ा लगा। मौका था दैनिक जागरण के फोरम का। इस दौरान राज्‍य के विगत 25 सालों के सफर और चुनौतियों पर चर्चा की गई।

    यह भी पढ़ें- Jagran Forum 17 जनवरी को देहरादून में, छह सत्रों में उत्तराखंड से जुड़े अहम विषयों पर होगा मंथन

    यह भी पढ़ें- Jagran Forum Dehradun Live Update: लघु सत्र समाप्‍त, कुछ देर में शुरू होगा तीसरा सेशन

     

    image

    जागरण फोरम देहरादून में राजपुर रोड स्थित होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में छह सत्रों में आयोजित किया गया।

    image

    कार्यक्रम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। 

    image

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अनेक विशेषज्ञ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    image

    उद्घाटन सत्र में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी, राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने विचार रखे। सीएम धामी ने पहल बार उत्‍तराखंड आने के लिए उनका धन्‍यवाद किया।

    image

    जागरण फोरम कार्यक्रम के दूसरे सत्र 'मंथन सत्र: हरित विकास' में प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी, आइआइटी रुड़की के प्रो रजत अग्रवाल और उत्तराखंड उद्योग संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता वक्ता रहे। इस दौरान पहाड़ को ध्‍यान में रखकर विकास कार्य करने की बात कही गई।

    image

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लघु सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल वक्‍ता रहीं। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। 

    image

    तीसरे सत्र में जेन-जी का धर्म विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में जूना अखाड़ा हरिद्वार के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी वक्‍ता रहे।

    image

    चौथे सत्र में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी वक्‍ता रहे। इस दौरान उन्‍होंने सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारा संकल्प भावी पीढ़ी को सुरक्षित उत्तराखंड देना है।

    image

    जागरण फोरम के पांचवें सेशन में एक्‍टर सुनील शेट्टी पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने नेपोटिज्‍म पर बात की और अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की।