केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 15 जून तक कुछ ही घंटों में पूरी हो गई। उपलब्ध 31,607 टिकटों में से 31,418 तुरंत बुक हो गए। ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम के लिए 15 जून तक हेली सेवाएं बुक. File

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग कुछ ही घंटों में 15 जून तक के लिए बुक हो गई है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध 31,607 हेली टिकटों के सापेक्ष 31,418 टिकट बुक हो चुके थे।
प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा के लिए हर वर्ष हेली सेवाओं का संचालन करती है। इस वर्ष चारधाम यात्रा सिरसी, फाटा व गुप्तकाशी के आठ हेलीपैड से संचालित की जानी है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हुई।
बुधवार शाम छह बजे से शुरू हुई पहले चरण की बुकिंग 15 जून तक होनी थी। यात्रियों के उत्साह के चलते स्थिति यह रही कि बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही तकरीबन सारे टिकट बुक हो गए। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि हेली टिकटों की बुकिंग को हाथों हाथ लिया गया है।