Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा: केदारनाथ के लिए एक लाख से अधिक हुए ऑनलाइन पंजीकरण

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:40 PM (IST)

    चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के ऑनलाइन पंजीकरण एक लाख के पार हो गए हैं। तीसरे दिन चारों धामों के लिए कुल 70,648 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। ...और पढ़ें

    केदारनाथ धाम।

    केदारनाथ धाम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के लिए भी आनलाइन पंजीकरण एक लाख के पार हो गया है। तीसरे दिन चारों धाम के लिए 70,648 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

    पहले दिन 1,23,788, दूसरे दिन 1,09,403 ने पंजीकरण किया था। अब तक यमुनोत्री के लिए 55,761,गंगोत्री के लिए 56,912, केदारनाथ के लिए 1,02,103 और बदरीनाथ के लिए 89,063 पंजीकरण हुए हैं।

    यात्रा प्रशासन के विशेष कार्यकारी अधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि आफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

     ऋषिकेश स्थित यात्रा पंजीकरण केंद्र और ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार का ऋषिकुल ग्राउंड और देहरादून के विकासनगर में पंजीकरण केंद्र शामिल हैं।

    श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे की व्यवस्था भी की है। जिसमें यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

    चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से राज्य सरकार ने अपील की है कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने को यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। इससे यात्रा मार्गों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं के संचालन में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए मोबाइल से रजिस्‍ट्रेशन करना का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से भी हो जाएगा काम

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए अप्रैल में निकलेगी बसों की लॉटरी, जानें कब खुल रहे धामों के कपाट‌?

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण: दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन