Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां डाट काली मंदिर का 223वां वार्षिकोत्सव: पवित्र झंडों की परिक्रमा में उमड़ी आस्था, 21 को मनेगा मुख्य उत्सव

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    देहरादून के मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के 223वें वार्षिकोत्सव से पहले पवित्र झंडों की नगर परिक्रमा निकाली गई। ...और पढ़ें

    मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के वार्षिकाेत्सव महोत्सव को लेकर पवित्र झंडों की नगर परिक्रमा में शामिल सेवादार और भक्तगण।

    मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के वार्षिकाेत्सव महोत्सव को लेकर पवित्र झंडों की नगर परिक्रमा में शामिल सेवादार और भक्तगण।

    HighLights

    1. 223वें वार्षिकोत्सव से पहले पवित्र झंडों की नगर परिक्रमा

    2. 21 जुलाई को मां डाट काली मंदिर का वार्षिकोत्सव

    3. 22 जुलाई को हवन के बाद होगा विशाल भंडारा

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सहारनपुर रोड स्थित मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के 223वें वार्षिकोत्सव को लेकर पवित्र झंडों की नगर परिक्रमा निकाली गई। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। लोगों ने झंडे के दर्शन कर माता के जयकारे लगाए।

    गुरुवार शाम चंद्रबनी चौक स्थित भगवती पैलेस में महंत शुभम गोस्वामी के सानिध्य में पंडितों ने पांच झंडों की पूजा-अर्चना की। नगर परिक्रमा सुभाषनगर चौक तक पैदल निकाली गई।

    यात्रा में शामिल मां डाटकाली, हनुमान, भैरव व शिव के निशान का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा.., रंग बरसे..., तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है... आदि भजन गाए गए। यहां से पवित्र झंडे वाहनों से डाट काली मंदिर में लाकर हनुमानजी के मंदिर में रखा गया।

    मुख्य सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि 21 जुलाई आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर डाटकाली मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा।

    22 को हवन के बाद भंडारा होगा। इस दिन सुबह पांचों झंडे श्री मां डाटकाली मनोकामना सिद्धपीठ, मां भद्रकाली मंदिर, हनुमानजी मंदिर के अलावा झंडा बाजार स्थित शाकुंभरी मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

    इस मौके पर श्लोक गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नर्सिंग दास, हरीश मारवाह, शोभित गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, शिवम गोयल, अमीचंद, श्रवण वर्मा, गोकुल परविंदा, गौतम प्रजापति, आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में पुरी की तर्ज पर निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, रथ खींचने को उमड़े भक्त

    यह भी पढ़ें- जगन्नाथ पुरी में पुरुष भी भरते हैं सिंदूर से अपनी मांग, इस मान्यता का क्या है महत्त्व?