Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में पुरी की तर्ज पर निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, रथ खींचने को उमड़े भक्त

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM (GMT+05:30)

    देहरादून में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ...और पढ़ें

    श्रीराम मंदिर समिति, श्री श्री जगन्नाथ जी श्रीगुंडिचा रथ यात्रा आयोजन समिति दीपलोक कालोनी की ओर से श्री श्री जगन्नाथ श्री गुंडिचा रथयात्रा में शामिल भक्त। जागरण

    श्रीराम मंदिर समिति, श्री श्री जगन्नाथ जी श्रीगुंडिचा रथ यात्रा आयोजन समिति दीपलोक कालोनी की ओर से श्री श्री जगन्नाथ श्री गुंडिचा रथयात्रा में शामिल भक्त। जागरण

    HighLights

    1. भगवान जगन्नाथ परिवार के साथ देहरादून में नगर भ्रमण पर निकले

    2. श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचकर पुण्य कमाया

    3. रथयात्रा का भव्य स्वागत, किशन नगर मंदिर में पहला पड़ाव

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देने के बाद भगवान जगन्नाथ परिवार के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    रथयात्रा में चारों ओर जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयघोष गूंजते रहे। रथ खींचने वालों में खासा उत्साह नजर आया। हर कोई रथ खींचकर पुण्य का भागीदार बनने को उत्सुक दिखा।

    धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अलावा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई आंखें भक्तिभाव से नम नजर आई तो कई हरि बोल, हरे राम, हरे कृष्णा बोल की धुन पर झूमते नजर आए।

    गुरुवार को श्रीराम मंदिर समिति, श्रीश्री जगन्नाथ गुंडिचा रथयात्रा आयोजन समिति की ओर से श्रीजगन्नाथ पुरी ओडिशा की तर्ज पर दीपलोक कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर से 29वीं श्रीश्री जगन्नाथ श्री गुंडिचा रथयात्रा निकाली गई।

    दोपहर 12 बजे बैंड बाजे के साथ यात्रा शुरू हुई। इससे पहले मंदिर प्रांगण में हरेला के तहत भक्तों को पौधे वितरित किए।

    कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने रथ के आगे छहरा-पहरा (झाड़ू लेकर साफ-सफाई कर) शुभारंभ किया।

    पंडित डा. सुबास चंद्र शतपथी ने पूजा-अर्चना की। भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र और सुदर्शन रंग-विरंगी लड़ियों व पुष्पमालाओं से सजे 21 फीट ऊंचे नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस मौके पर महापौर सौरभ थपलियाल, शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, आचार्य सुभाष जोशी, मनमोहन शर्मा, अर्चित डाबर, बलदेव पाराशर, दून वैली व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन, दिव्य सेठी, पंकज डिडान, मीनू डिडान, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जेएस चुग, संजय कुमार गर्ग, मनीष अरोड़ा, केशव गोयल के अलावा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल रहे।

    श्री राधा कृष्ण मंदिर में पड़ाव पर भव्य स्वागत

    जगन्नाथ युवा सेना की टोली, विभिन्न जगहों पर फल, जूस, पानी वितरित करते लोग, सफाई करते सेवादारों ने यात्रा को खास बनाया।

    रथयात्रा का पहला पड़ाव किशन नगर चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (जगन्नाथ की मौसी का घर) में भव्य स्वागत किया। यहां से रथयात्रा कनाट पैलेस चकराता रोड, पलटन बाजार, श्री रामलीला बाजार, प्राचीन शाकुंभरी देवी मंदिर चौक से बिंदाल चौक से होते हुए मंदिर पहुंची।

    इसके बाद मां लक्ष्मी से भावपूर्ण तरीके से हर्ष और उल्लास के साथ भगवान का मिलन हुआ। पंडित डा. सुबास चंद्र शतपथी के सानिध्य में शाम को आरती के बाद भव्य भंडारा किया गया।

    यह भी पढ़ें- मंदिर से बाहर आकर भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिए दर्शन, 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंज उठा बोकारो

    यह भी पढ़ें- ओडिशा: पहंडी में भगवान जगन्नाथ बिना 'ताहिया' के दिखे, परंपरा में अभूतपूर्व चूक पर उठे सवाल

    खबरें और भी