Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के प्रेमनगर में दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित शिवानंद बालियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    दोस्त पर चाकू से हमला करने का आरापित गिरफ्तार।

    दोस्त पर चाकू से हमला करने का आरापित गिरफ्तार।

    HighLights

    1. देहरादून में दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

    2. प्रेमनगर में घूमने के दौरान हुआ था दोस्तों में विवाद

    3. आरोपित शिवानंद बालियान ने चाकू से किए थे कई वार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित की पहचान शिवानंद बालियान उर्फ शिवा (20 वर्ष), निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

    घूमने के दौरान हुआ था विवाद

    पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर का रहने वाला कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद के साथ देहरादून घूमने आया था।

    पांच जुलाई को प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

    विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर शिवानंद ने अपने पास मौजूद धारदार हथियार से कृष्णा के पेट और जांघ पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    तहरीर के बाद त्वरित कार्रवाई

    घायल कृष्णा के भाई रजत मलिक ने इस संबंध में प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सोमवार को आरोपित शिवानंद को पौंधा रोड से दबोच लिया।

    पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में हैवानियत: युवक को बंधक बनाकर गर्म रॉड से दागा, गुप्तांग में घुसाया पेचकस

    यह भी पढ़ें- देहरादून के प्रेमनगर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारा, हालत गंभीर