Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के प्रेमनगर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारा, हालत गंभीर

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:40 PM (IST)

    देहरादून के प्रेमनगर में दो दोस्तों के बीच विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक की हालत गंभीर है और पुलिस हमलावर की तलाश ...और पढ़ें

    चाकू की घटना के बाद प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती घायल युवक। जागरण

    चाकू की घटना के बाद प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती घायल युवक। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमनगर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारा

    2. मुजफ्फरनगर के दो युवकों में हुआ विवाद

    3. घायल युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

    मुजफ्फरनगर से अपने देहरादून निवासी दोस्त से मिलने पहुंचे दो युवकों की आपस में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया।

    गंभीर हालत में युवक को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने घायल के स्वजन को सूचित कर दिया है, वहीं हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।

    शनिवार को प्रेमनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में दो युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

    आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए घायल को नजदीकी उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर पहुंचाया है। सूचना पर प्रेमनगर कोतवाली से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान कृष्णा मालिक निवासी ग्राम कज्जिखेड़ा मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई।

    घायल युवक के साथी दून निवासी नितिन ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। नितिन ने बताया कि कृष्ण मलिक अपने एक अन्य साथी शिवानंद उर्फ शिवा निवासी सिसोली मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के साथ आज घूमने के लिए देहरादून आया था। वह शाम करीब छह बजे दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास पहुंचे।

    इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया तथा हाथापाई हो गई। विवाद के दौरान शिवा ने कृष्णा मलिक के पेट पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: बेहोश महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, फास्ट ट्रेक कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

    यह भी पढ़ें- देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले... ''ये बच्चे हैं, छोड़ दो''