Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: बेहोश महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, फास्ट ट्रेक कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:13 PM (IST)

    देहरादून में बेहोश महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषी राजेश को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. दोषी राजेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

    2. बेहोश महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

    3. न्यायालय ने 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। न्यायालय अपर जिला एवं सेशन जज फास्ट ट्रेक कोर्ट (पोक्सो) मंजु सिंह मुंडे की अदालत ने बेहोश महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित राजेश निवासी कैनाल रोड बाडीघाट, राजपुर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

    इसके साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

    सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार के मुताबिक, 31 जुलाई 2023 को सर्वे गेट, हाथीबड़कला के विपरीत कूड़ेदान के पास एक महिला बेहोश पड़ी हुई थी।

    सूचना पर धारा चौकी प्रभारी आशीष रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को दून अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम में महिला की मृत्यु का कारण सिर पर चोट लगना सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में बंद है।

    अपने बयान में आरोपित राजेश ने बताया कि महिला उसे रेलवे स्टेशन के पास शराब ठेके के बाहर शराब पीती मिली थी। मजाक में उसने साथ चलने को कहा तो वह आसानी से तैयार हो गई।

    वह महिला को हाथीबड़कला में सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में ले गया, जहां उन्होंने शराब पी। आरोपित ने बताया कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो महिला ने मना कर दिया। जबरदस्ती करने पर महिला ने उसका होंठ काट दिया।

    गुस्से में उसने महिला का सिर दीवार पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दो बार दुष्कर्म किया और वहीं सो गया।

    सुबह नींद खुली तो लगा कि महिला मर गई है। वह महिला के शव को घसीटकर कूड़ेदान के पास ले गया, ताकि हत्या सड़क हादसा लगे और घटनास्थल से फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: हत्या के प्रयास के 4 दोषियों को साढ़े चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

    यह भी पढ़ें- दुष्कर्म कर वीडियो से ब्लैकमेल, फिर शादी का झांसा; अररिया कोर्ट ने आरोपि‍त को 14 साल की सजा सुनाई