Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में हैवानियत: युवक को बंधक बनाकर गर्म रॉड से दागा, गुप्तांग में घुसाया पेचकस

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:30 PM (IST)

    देहरादून के पटेलनगर में स्कूटी से टक्कर लगने के विवाद के बाद दो आरोपियों ने एक पैदल जा रहे युवक को बंधक बना लिया। उसे करंट लगाने, गर्म रॉड से दागने तथ ...और पढ़ें

    निरंजनपुर मंडी स्थित गोदाम में युवकों द्वारा आजाद रावत को पीटा गया। साभार- पीड़ित

    निरंजनपुर मंडी स्थित गोदाम में युवकों द्वारा आजाद रावत को पीटा गया। साभार- पीड़ित

    HighLights

    1. देहरादून के पटेलनगर में युवक से बर्बरता

    2. आरोपियों ने करंट लगाया और रॉड से दागा

    3. दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ आरोपितों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपितों ने पैदल चल रहे युवक को पहले टक्कर मारी और इसके बाद उसे निरंजनपुर सब्जी मंडी ले गए। यहां उसे करंट लगाया व लोहे की गर्म राड से दागा।

    इसके बाद उसके गुप्तांग में पेचकस घुसा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी तहरीर में जाखन निवासी युवक ने बताया कि तीन जुलाई की शाम को वह लालपुल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से चल रहे स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि ने जोर से टक्कर मार दी।

    इसके बाद वाहन चालक अंकुर वाल्मीकि व उसका साथी वहां पर गिर गए। अंकुर व उसके साथी साहिल दोनों ने युवक को घेर लिया और गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जगह-जगह दांतों से काट दिया।

    आरोपित उसे बंधक बनाकर निरंजनपुर सब्जी मंडी दुकान नंबर 106 में ले गए और हिंसक व क्रूर व्यवहार शुरू कर दिया।

    आरोप है कि दोनों ने उसे करंट लगाया और लोहे की गर्म राड से दागा। इतना ही नहीं आरोपितों ने एक पेचकस उसके गुप्तांग में घुसा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

    आरोपितों ने देर रात तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह से आरोपितों से बचकर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी उसने स्वजन को दी।

    जिसके बाद उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के प्रेमनगर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारा, हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- देहरादून: बेहोश महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, फास्ट ट्रेक कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला