देहरादून में नहाती हुई युवती का वीडियो बना रहा था मुस्लिम युवक, लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर धुना
देहरादून के आइएसबीटी क्षेत्र में एक मुस्लिम व्यक्ति को नहाती हुई युवती का वीडियो बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आइएसबीटी देहरादून में मुस्लिम व्यक्ति वीडियो बनाते पकड़ा गया
स्थानीय लोगों ने आरोपी आदिल को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर मोबाइल जांच के लिए भेजा
जागरण संवाददाता, देहरादून। आइएसबीटी क्षेत्र में मुस्लिम व्यक्ति नहाती हुई युवती का वीडियो बनाते हुए रंगेहाथ दबोचा गया। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित आदिल को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी कि 28 जून की रात को उनकी बहन बाथरूम में नहा रही थी। पड़ोस में रहने वाला आरोपित आदिल उनकी बहन को देख रहा था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
लोगों को देख वह सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। आरोपित को रंगेहाथ पकड़ते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आइएसबीटी पुलिस चौकी से पुलिस टीम पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपित आदिल मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है।
उसकी क्षेत्र में ही टेलर की दुकान है, जहां पर वह काम करता है। शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला दारोगा को इसकी जांच सौंपी गई है। आरोपित का मोबाइल सील किया गया है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा
यह भी पढ़ें- देहरादून में हथियारों के तीन सौदागर गिरफ्तार, सोहेल हत्याकांड से जुड़े तार