यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मसूरी में कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल
रिखोली मसूरी रोड पर रिखोली के पास एक स्कार्पियो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी एक एनजीओ के सदस्य थे, जो ...और पढ़ें

मसूरी, देहरादून, [जेएनएन]: रिखोली मसूरी रोड पर रिखोली के पास एक स्कार्पियो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी एक एनजीओ के सदस्य थे, जो रिखोली की तरफ जा रहे थे।
हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। सूचना पर मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी को करीब दो सौ मीटर खाई से बाहर निकाला। तब तक देवेंद्र सिंह चौहान (51 वर्ष) पुत्र जेएस चौहान निवासी मोहित नगर थाना वसंत विहार देहरादून ने दम तोड़ दिया।
कार में कुल चार लोग सवार थे। घायलों की पहचान रोशन राठौर (29 वर्ष), अनुष्का रेकी (23) पुत्री सचिन रेकी, तनमय पिसोलकर (25) पुत्र रूधिर पिसोलकर बसन्त विहार फेस-1 निवासी के रूप में हुई। सभी घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, तीन घायल
यह भी पढ़ें: खाई में कार गिरने से नैनीताल के होटल व्यवसायी घायल
यह भी पढ़ें: टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल