यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी से फोन पर बात करके ट्रेन के आगे कूद गया पिता
पुलिस के अनुुसार, मृतक ने मरने से पहले अपनी बेटी को फोन किया था। साथ ही मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून बाईपास फाटक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मरने से पहले उसने अपनी बेटी को फोन में आत्महत्या की बात कही थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
मृतक के सिर व शरीर के अन्य भागों में छोटे आई हैं। मृत व्यक्ति का नाम तरुण कुमार दुआ (52 वर्ष) पुत्र पिशोरीलाल दुआ निवासी मैत्री विहार निकट पेट्रोल पंप रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून है।
यह भी पढ़ें: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूली
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें दो व्यक्तियों से झगड़ा होने की बात लिखी गई है जिस कारण आत्महत्या करना बताया गया है। मृत्यु के संबंध में पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुशी
मृतक के परिवार में दो पुत्रियां जो कि विवाहित हैं तथा एक पुत्र है। मृतक अपने पुत्र के साथ मैत्री विहार में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक कैरीबैग की सप्लाई का काम करता था। आत्महत्या करने से पूर्व मृतक द्वारा अपनी पुत्री को फोन करके आत्महत्या करने के संबंध में बताया था।

