Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश में भवन सील, देहरादून में भी कार्रवाई

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    एमडीडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहे एक बहुमंजिला भवन को सील किया। ...और पढ़ें

    मसूरी रोड स्थित सलान गांव में बहुमंजिला इमारत का निरीक्षण करती एमडीडीए की टीम। प्राधिकरण

    मसूरी रोड स्थित सलान गांव में बहुमंजिला इमारत का निरीक्षण करती एमडीडीए की टीम। प्राधिकरण

    HighLights

    1. एमडीडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

    2. ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र बहुमंजिला भवन सील

    3. देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल में भी जांच शुरू

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ शुक्रवार को एक साथ कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की।

    ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहे एक बहुमंजिला भवन को सील कर दिया गया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआइटी मालसी और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

    एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश के निर्मल ब्लाक-बी स्थित द गंगाज के निकट भवन स्वामी जखमोला द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति कराए कराए जा रहे निर्माण का निरीक्षण किया।

    जांच में निर्माण पूरी तरह अवैध पाए जाने पर मौके पर ही भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

    इसके अलावा संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के नेतृत्व में राजपुर, जाखन, पुरकुल और डीआइटी मालसी समेत तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

    टीम ने निर्माण स्थलों पर स्वीकृत नक्शों का वास्तविक निर्माण से मिलान किया। कई स्थानों पर भवन स्वामियों से दस्तावेज तलब किए गए, जबकि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।

    अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी नियमों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। भवन स्वामियों से निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराने का आग्रह है।

    -बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीए

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

    यह भी पढ़ें- देहरादून में एमडीडीए का बड़ा एक्शन, पित्थूवाला खुर्द में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त