विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपचार के नाम पर महिला को गंगा तट पर ले गया तांत्रिक, किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 01 Jun 2019 12:20 PM (IST)

मलिन बस्ती में रहने वाली एक बीमार चल रही विवाहिता के साथ त्रिवेणी घाट गंगा तट पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के बहाने तांत्रिक ने गंगा तट पर उससे दुष्कर्म किया।

उपचार के नाम पर महिला को गंगा तट पर ले गया तांत्रिक, किया दुष्कर्म
उपचार के नाम पर महिला को गंगा तट पर ले गया तांत्रिक, किया दुष्कर्म

ऋषिकेश, जेएनएन। मलिन बस्ती में रहने वाली एक बीमार चल रही विवाहिता के साथ त्रिवेणी घाट गंगा तट पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित इस महिला को तंत्र-मंत्र के जरिये उपचार के बहाने गंगा तट पर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली ऋषिकेश में मलिन बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि पीड़ुता के पति ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी पत्नी को पिछले काफी समय से पेट में दर्द रहता है। 

उपचार कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। दो दिन पूर्व एक परिचित के यहां उसका रिश्तेदार आया। उसे उसने तांत्रिक बताया। तांत्रिक ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र से बीमारियों का उपचार करता है। इस पर उसने पत्नी के उपचार को कहा। 

इसके बाद 50 वर्षीय तांत्रिक ने रात्रि करीब दो बजे पीड़िता के घर में पूजा की। अलसुबह करीब 3:30 बजे वह पीड़ुता को नाव घाट गंगा तट पर पूजा के बहाने ले गया। आरोपित का कहना था कि यह पूजा एकांत में होनी है। इसलिए उसने घर के सभी लोगों को वहां से दूर भेज दिया। 

आरोप है कि उक्त तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तांत्रिक ने उसका मुंह दबा दिया था। उस कारण वह शोर नहीं मचा पाई। 

महिला की आपबीती सुनकर पति और परिजनों ने मौके से भाग रहे तांत्रिक चंद्रेश्वर साहनी पुत्र राम अवतार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर नौ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, तनाव

यह भी पढ़ें: महिला से की छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप