विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से की छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 31 May 2019 12:01 PM (IST)

एक गांव निवासी महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। महिला का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

महिला से की छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी
महिला से की छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी

रुड़की, जेएनएन। एक गांव निवासी महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। महिला का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो दिन पहले अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक ग्रामीण उसके घर में आया। उस समय घर में महिला के अलावा कोई और नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित अभद्रता करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। महिला ने घर आने पर परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिवार के लोग आरोपित के घर पहुंचे और घटना का विरोध किया। 

आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात कहते हुए उसे वायरल करने की धमकी दे दी। इससे परिजन डर गए। इसके चलते परिजन शिकायत करने की हिम्मत नही कर सके। आरोपित उसके बाद से लगातार महिला को धमकी दे रहा है। 

इस बात से परेशान होकर महिला अपने परिजनों के साथ गुरुवार को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में सैलून संचालक को दस साल कैद

यह भी पढ़ें: छत की चादर उखाड़कर घर में घुसे दो शातिर, सो रही महिला से किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप