देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट, रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सुबह सैर पर निकली एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन लूट ली। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
देहरादून के पटेलनगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटी
बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया
जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला में सुबह सैर पर निकली एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिवपुरी टी एस्टेट, बंजारावाला निवासी महिला जना ने बताया कि वह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। जब वह बद्री गेस्ट हाउस के समीप पहुंचीं तो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास रुके। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
आरोपितों ने मुख्य मार्ग का पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाया। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने झटके से उनके गले से सोने की चेन खींच ली।
घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की।
हालांकि आरोपित कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें- देहरादून के ओजस्वी अस्पताल में हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर युवक की हुई मौत
यह भी पढ़ें- देहरादून: नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 71 हजार का जुर्माना