Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: मसूरी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, नैनीताल में गिरे हिमकण; बदरी-केदार में भी हिमपात

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 09:20 AM (IST)

    मसूरी में बुधवार सुबह इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों का उत्साह बढ़ गया है। बर्फबारी की खबर मिलते ही सैलानियों ने पहाड़ों की रानी का रुख ...और पढ़ें

    बर्फबारी के बीच फोटो खींचते पर्यटक। फाइल फोटो

    बर्फबारी के बीच फोटो खींचते पर्यटक। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को सुबह एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई है। यह इस सीजन की दूसरी बर्फबारी है, जिसकी खबर लगते ही सैलानियों ने मसूरी का रुख करना शुरू कर दिया है। आज भी भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के आसार हैं। वहीं केदारनाथ और बदरीनाथ में भी बुधवार को बर्फबारी हुई है। वहीं पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिस कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। 

    मसूरी में दूसरा हिमपात

    मसूरी तथा समीपवर्ती धनोल्टी, बुराशंखण्डा, सुरकण्ड, नागटिब्बा, काणाताल में पांच दिनों बाद ही मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी और दोपहर बाद बारिश होने लगी। मध्यरात्रि बिजली कड़कने लगी और जोरदार बारिश शुरू हो गयी।

    बुधवार तड़के ओले गिरने के साथ हिमपात शुरू हुआ। धनोल्टी, सुरकण्डा, नागटिब्बा, बुराशंखण्डा, काणाताल में अच्छा हिमपात हुआ है जबकि मसूरी में हल्का हिमपात हुआ और हिमपात के बाद बारिश होने से अधिकांश बर्फ गल गयी। हिमपात देखने आए अधिकांश पर्यटकों ने धनोल्टी, बुराश्ंखण्डा का रूख किया। हिमपात रूकने व मौसम खुलने के बावजूद कोहरा व बादल छाए रहे जिससे ठिठुरन बनी रही।

    बागेश्वर के उच्च हिमालयी गांवों में रात से हिमपात

    • कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां भी हल्द्वानी में देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया था जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। यहां बादल छाए रहे और कंपकंपाती ठंड ने परेशान किया।
    • नैनीताल में बीती रात से रुक रुककर तेज बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश व हिमकण गिरे। शहर शीतलहर की चपेट में है।
    • चंपावत में रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बादल छाए हैं।
    • बागेश्वर में वर्षा हुई। जिले के उच्च हिमालयी गांवों में रात से हिमपात हो रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
    • अल्मोडा जिले की सबसे ऊंची भरतकोट व द्रोणागिरि पर्वत श्रंखलाओं में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। इधर पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले करीब 17 घंटों से रिमझिम वर्षा जारी है। तापमान में अच्छीखासी गिरावट आ गई है।
    • पिथौरागढ़ जिले में हिमनगरी मुनस्यारी में आधा फीट बर्फ गिरी। कालामुनि से मुनस्यारी तक भारी बर्फबारी से रास्ता फिर बंद  होने के आसार हैं। व्यास, दारमा घाटी में भारी हिमपात हुआ है। थलकेदार, चौदास की चोटियों और नारायण आश्रम में भी हिमपात हुआ है।
    • अल्मोड़ा जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की अपराहन से रुक रुक कर वर्षा का दौर जारी है। इससे पहाड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के बिनसर समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज भी वर्षा-बर्फबारी के आसार, चल सकती हैं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बारिश और ओले ने बढ़ाई ठिठुरन, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी... कल कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें वेदर अपडेट