Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर पर्यटकों से पैक हुई मसूरी, दिनभर जाम में फंसे रहे लोग

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:10 PM (GMT+05:30)

    वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रही, जिससे होटल भरे रहे और बाजारों में रौनक दिखी। हालांकि, भारी भीड़ के कारण शहरभर में लंब ...और पढ़ें

    मसूरी में वीकेंड पर शनिवार को पर्यटकों के उमड़ने से सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार शाम को लाइब्रेरी चौक पर लगा जाम। फोटो जागरण

    मसूरी में वीकेंड पर शनिवार को पर्यटकों के उमड़ने से सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार शाम को लाइब्रेरी चौक पर लगा जाम। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मसूरी। वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो उठी। शनिवार को मसूरी के साथ ही धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा व कैम्पटी फाल जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

    होटल लगभग फुल हो गए, बाजार में देर रात तक रौनक रही, लेकिन इस भीड़ का दूसरा पहलू शहरभर में लगे लंबे ट्रैफिक जाम के रूप में सामने आया।

    शनिवार सुबह से ही मसूरी की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक, जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, हरनाम सिंह मार्ग, पिक्चर पैलेस, घंटाघर और चार दुकान क्षेत्र तक कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

    हालात ऐसे रहे कि कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा।

    मोतीलाल नेहरू मार्ग और हरनाम सिंह मार्ग पर यातायात बाधित रहने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई बच्चे करीब एक घंटे की देरी से विद्यालय पहुंच सके।

    भोजन के लिए भी करना पड़ा इंतजार

    मालरोड, लाइब्रेरी बाजार और कुलड़ी बाजार में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते स्थिति यह रही कि कई रेस्टोरेंट और भोजनालयों में लोगों को भोजन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बाजार देर रात तक पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहे।

    बारिश ने बढ़ाया पर्यटन का आनंद

    शनिवार दोपहर बाद हुई अच्छी बारिश ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। गर्मी से राहत मिलने के बाद पर्यटक मालरोड और विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। हालांकि, बारिश के बाद भी ट्रैफिक दबाव कम नहीं हुआ और जाम की समस्या बनी रही।

    होटलों में कमरा मिलना हुआ मुश्किल

    मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक शहर के अधिकांश होटलों में 95 से 100 प्रतिशत तक आक्यूपेंसी दर्ज की गई। बड़े और स्टार श्रेणी के होटल पूरी तरह भर चुके हैं। वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार में भी अच्छी रौनक है।

    खबरें और भी

    पुलिस के लिए चुनौती बना ट्रैफिक

    लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस चौक जैसे प्रमुख यातायात केंद्रों पर पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    देहरादून-मसूरी मार्ग पर भी वाहनों का दबाव लगातार बना रहा, जिससे दोनों ओर आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वीकेंड पर ट्रैफिक प्रबंधन की चुनौती गंभीर होती जा रही है और इसके लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें- टिहरी: बारिश के बाद नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर आया मलबा, एक घंटे में यातायात बहाल

    यह भी पढ़ें- भीषण जाम: दिल्ली से दून पहुंचने में लगे ढाई घंटे, चार घंटे में देहरादून से मसूरी पहुंच रहे सैलानी परेशान