Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी: बारिश के बाद नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर आया मलबा, एक घंटे में यातायात बहाल

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:38 PM (IST)

    शनिवार शाम बारिश के कारण नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर डिम्टा बैंड के पास भारी मलबा आ गया, जिससे सड़क करीब एक घंटे तक बाधित रही। ...और पढ़ें

    नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर बारिश के दौरान आए मलबे को हटाते जेसीबी मशीन। पुलिस विभाग

    नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर बारिश के दौरान आए मलबे को हटाते जेसीबी मशीन। पुलिस विभाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। थाना कैंपटी क्षेत्र में नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर डिम्टा बैंड और सुमन क्यारी के पास शनिवार शाम हुई बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा आ गया।

    जिससे राजमार्ग पर दोनों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिस पर एनएच और पुलिस-प्रशासन की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को आवागन के लिए सुचारू किया।

    शनिवार शाम को करीब 5 बजे हुई अचानक बारिश से नैनबाग-मसूरी राजमार्ग पर डिम्टा बैंड और सुमन क्यारी के पास पर पहाड़ी से भूस्खलन के कारण भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। जिससे राजमार्ग आवागन की दृष्टि से पूरी तरह बाधित हो गया।

     इसके चलते राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। चारधाम यात्रा मार्ग होने के कारण चारधाम यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    मार्ग बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली कैंपटी पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित एनएच विभाग के समन्वय से जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग पर पड़े मलबे को तत्काल हटवाया गया।

    त्वरित कार्रवाई के चलते मार्ग को करीब एक घंटे के भीतर यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।

    एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने आमजन व यात्रियों से अपील की है कि वर्षा के दौरान पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन व पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में आंधी-बारिश का कहर: गिरे पेड़, घरों में घुसा गंदा पानी; बिजली गुल

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 21 घंटे में दूसरी बार बरसे मेघ, भीषण गर्मी से दूनवासियों को राहत

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में वज्रपात से लखनऊ के 2 भाइयों की मौत, 3 घायल; 50 से अधिक का रेस्क्यू