उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में वज्रपात से लखनऊ के 2 भाइयों की मौत, 3 घायल; 50 से अधिक का रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ के दो पर्यटक भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घाय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ के दो पर्यटक भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्रतिकूल मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों का प्रशासन और राहत एजेंसियों ने रेस्क्यू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार शाम 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक मौसम के प्रतिकूल होने से कई पर्यटक फंस गए। जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
टीम के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौत हो गई, जबकि उनके भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी की अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल पड़े मिले। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया है।
वहीं, इस संबंध में ऊखीमठ के थाना प्रभारी मनोज नेगी के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य सतर्कता के साथ चलाया गया। क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि प्रतिकूल मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ट्रेकिंग मार्गों पर जाने से बचें। मौसम संबंधित चेतावनियों का पालन करें।