Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में आंधी-बारिश का कहर: गिरे पेड़, घरों में घुसा गंदा पानी; बिजली गुल

    Updated: Sat, 30 May 2026 12:10 AM (IST)

    देहरादून में तेज वर्षा और आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई पेड़ गिरे, बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए और रेस्ट कैंप समेत कई इलाकों में घरों में गंदा पानी ...और पढ़ें

    बारिश से देहरादून के  प्रेमनगर में गिरे पेड़ा।

    बारिश से देहरादून के  प्रेमनगर में गिरे पेड़ा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। बीती रात हुई तेज वर्षा और आंधी ने देहरादून में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई छोटे-बड़े पेड़ और टहनियां गिर गईं, जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।

    वहीं, रेस्ट कैंप समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जहां गंदा पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।

    फायर सर्विस विभाग के अनुसार तेज हवाओं के चलते राजपुर रोड से मैगी प्वाइंट तक करीब 10 से 12 छोटे-बड़े पेड़ और टहनियां सड़क पर गिर गई थीं।

    सूचना मिलने पर फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों को काटकर सड़क से हटाकर किनारे किया। जिससे बाद यातायात सुचारू हो सका। कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर गिरे मिले, जिसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई।

    विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचने से शहर के कई इलाके रातभर अंधेरे में डूबे रहे। प्रेमनगर क्षेत्र में भी एक बड़ा पेड़ मार्ग पर गिर गया था। फायर सर्विस की टीम ने पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हटाया और सड़क को आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

    राहत की बात यह रही कि किसी भी स्थान से जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। दूसरी ओर रेस्ट कैंप वार्ड के निवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान नालों और नालियों में मिट्टी एवं मलबा भर दिया गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

    गुरुवार रात हुई वर्षा के दौरान नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस गया, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।

    क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण कंपनी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है।

    उनका कहना है कि निर्माण कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है और एक-दो दिन काम होने के बाद कई दिनों तक कार्य बंद रहता है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 21 घंटे में दूसरी बार बरसे मेघ, भीषण गर्मी से दूनवासियों को राहत

    यह भी पढ़ें- देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश