Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 12:53 PM (IST)

    देहरादून के नारी निकेतन में एक संवासिनी ममता ने सीढ़ियों की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छह महीने पहले हल्द्वानी में मिली थी और मानसिक रू ...और पढ़ें

    मूल रूप से हमीरपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली ममता हल्द्वानी में घूमते हुए पाई गई थी. Concept Photo

    मूल रूप से हमीरपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली ममता हल्द्वानी में घूमते हुए पाई गई थी. Concept Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नारी निकेतन में रह रही एक संवासिनी ने सीढ़ियों की रेलिंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना नारी निकेतन स्टाफ को सुबह मिली, जब सभी बाहर आए।

    नारी निकेतन से तत्काल नेहरू कालोनी में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य जुटाए। महिला दिमागी रूप से अस्वस्थ थी, जिसका उपचार चल रहा था। हालांकि उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार आ रहा था।

    महिला के हैं पांच बच्चे

    नारी निकेतन की अध्यक्ष मीना बिष्ट ने बताया कि ममता निवासी खागांव अतरार तहसील हमीरपुर उत्तर प्रदेश छह माह पूर्व हल्द्वानी में घूमती हुई मिली थी। एसडीएम की शिकायत पर महिला को तत्काल रेस्क्यू कर नारी निकेतन देहरादून भेजा गया।

    छह माह से महिला का उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के चलते उसने अपने पति का नाम कालकादीन उर्फ अजय व घर का पता खागांव अतरार तहसील हमीरपुर उत्तर प्रदेश बताया। ऐसे में नारी निकेतन की ओर से महिला के पति से संपर्क कर देहरादून बुलाया था।

    उन्होंने बताया कि महिला कुछ दिन बाद अपने पति के साथ घर जाने वाली थी। महिला के पांच बच्चे हैं जोकि गांव में रहते हैं। शुक्रवार प्रात: ममता ने सीढियों की रेलिंग में चुन्नी से फंदा बनाकर उस पर लटक गई। सूचना में चौकी बाइपास से पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृत्यु के कारण की जांच एवं पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- डा. तन्वी खुदकुशी मामला: देहरादून पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, मोबाइल की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत