देहरादून के नवाबगढ़ में 33 KV हाईटेंशन लाइन टूटी, सड़क पर गिरे तार; बड़ा हादसा टला
विकासनगर के नवाबगढ़ में शुक्रवार को 33 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उस समय कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं थ ...और पढ़ें

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी बिजली लाइन से उठती चिंगारी। वीडियो ग्रैब
HighLights
नवाबगढ़ में 33 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी
राहगीर या वाहन न होने से बड़ा हादसा टला
मरम्मत कार्य जारी, जर्जर लाइनों के रखरखाव की मांग
संवाद सहयोगी, विकासनगर (देहरादून)। क्षेत्र के नवाबगढ़ में शुक्रवार को जल विद्युत निगम की 33 केवी हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई।
गनीमत रही कि जिस समय तार टूटकर गिरे, उस दौरान सड़क से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा बच गया।
घटना के बाद कुछ देर तक तारों से लपटें और चिंगारी उठती रहीं। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ हाईटेंशन लाइन के तार सड़क पा आ गरे। इससे स्थानीय लोगों सहम गए और बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई।
हालांकि यह लाइन जल विद्युत निगम की थी, इसलिए ऊर्जा निगम ने तुरंत इसकी जानकारी निगम प्रबंधन को दी। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही बंद रही।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर, दोपहिया या चारपहिया वाहन गुजर रहा होता तो हादसा को सकता था।
लोगों ने क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत कराने और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जर्जर विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर समय रहते उनका रखरखाव करने की भी मांग की है।
उधर, सूचना मिलने के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में हादसा, नहर में पैर फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें- लुधियाना में खन्ना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और पांच घायल