Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में तेल निकालने के उपकरण बनाने वाली फर्म पर छापा, 3.4 करोड़ जमा कराए

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 09:25 AM (IST)

    राज्य कर विभाग ने सेलाकुई में तेल उत्खनन उपकरण बनाने वाली एक फर्म पर छापा मारा। जांच में फर्म द्वारा फर्जी खरीद दिखाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी और गलत इ ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून।  सेलाकुई क्षेत्र में तेल उत्खनन (आयल रिग) के उपकरण बनाने वाली फर्म पर राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि फर्म लंबे समय से टैक्स चोरी में लिप्त है। अपनी कर देयता कम करने और गलत ढंग से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी खरीद दिखाई जा रही है। ताकि विभाग को बताया जा सके कि फर्जी खरीद पर उसने टैक्स अदा किया है और उस टैक्स को आइटीसी के रूप में प्राप्त किया जा सके या अपनी कर की देयता को घटाया जा सके।

    यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देशन, अपर आयुक्त डीएस नबियाल और संयुक्त आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन में उपायुक्त सुरेश कुमार की टीमों ने की। कुल सात टीमों ने फर्म और उसी परिसर में स्थित कुछ अन्य फमों पर एक साथ छापा मारा। जांच में पता चला कि फर्म अपनी ही सहयोगी फर्मों के साथ फर्जी खरीद और बिक्री दर्शा रही है।

    इसके अलावा कुछ अस्तित्वहीन फर्मों के साथ भी माल का फर्जी परिवहन दिखाया गया, जबकि वास्तव में माल का परिवहन किया ही नहीं गया था। मकसद सिर्फ यह था कि बोगस बिलों के माध्यम से कर चोरी की जाए। जांच के दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में कारोबार से संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डाटा कब्जे में लिया।

    विभाग के हाथ कर चोरी के पुख्ता प्रमाण लग जाने के बाद तेल उत्खनन के उपकरण बनाने वाली फर्म और उसकी सहयोगी फर्मों ने मौके पर 3.4 करोड़ रुपये जमा करा दिए। उपायुक्त सुरेश कुमार के अनुसार जो रिकार्ड कब्जे में लिए गए हैं, उनका परीक्षण शुरू कर दिया गया है। कर चोरी का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपायुक्त सुरेश कुमार, विजय कुमार, टीआर चन्याल, अलीशा बिष्ट, असद अहमद, बीएस जंगपांगी आदि शामिल रहे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच जमाखोरों खिलाफ एक्शन तेज, देश के अलग-अलग राज्यों में ताबड़तोड़ छापामारी

    यह भी पढ़ें- एक घर से मिले 261 सिलिंडर, बिहार पुलिस की छापामारी से मचा हड़कंप; पिता-पुत्र के खिलाफ FIR