विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौच को जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत पर लोगों ने लगाया जाम Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 09 Aug 2019 11:09 AM (IST)

थाना सहसपुर अंतर्गत शिमला बाइपास पर माजरी में शौच को जंगल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

शौच को जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत पर लोगों ने लगाया जाम Dehradun News
शौच को जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत पर लोगों ने लगाया जाम Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। थाना सहसपुर अंतर्गत शिमला बाइपास पर माजरी में शौच को जंगल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित लोगों ने शिमला बाइपास पर जाम लगा दिया। विधायक व पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक को हादसे के कुछ घंटे बाद धर्मावाला चौक से धर दबोचा। 

थाना सहसपुर अंतर्गत माजरी गांव निवासी खेमचंद (60) पुत्र मुख्तारा गांव के निकट जंगल में शौच के लिए जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि तेजी से आ रहा ट्रक खेमचंद को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर खड़े लोग खेमचंद के पास पहुंचे, लेकिन तब तक खेमचंद दम तोड़ चुके थे।

हादसे में मौत से आक्रोशित लोगों ने शिमला बाइपास पर जाम लगा दिया। वे चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर विधायक सहदेव पुंडीर, थानाध्यक्ष विजय सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज सभावाला कङ्क्षवद्र राणा ने लोगों को जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ने का भरोसा दिलाया। इस पर लोग शांत हुए। 

विधायक ने मृतक के घर जाकर दुख संवेदना व्यक्ति की और परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार चालक को ट्रक समेत धर्मावाला में पकड़ लिया गया है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में मैक्स खाई में गिरी, सात छात्र और चालक घायल Dehradun News

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचला, मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ें: ट्रेक किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप