विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Published: Fri, 17 Jul 2026 08:42 PM (IST)

देहरादून में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण जिलाधिकारी ने शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी

  2. सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को बंद रहेंगे

  3. जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार 18 जुलाई को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • मौसम का पूर्वानुमान: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
  • अति तीव्र बारिश की चेतावनी: क्षेत्र में वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की आशंका के दृष्टिगत "ऑरेंज" अलर्ट जारी किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने का खतरा बना हुआ है।

कौन-कौन से संस्थान रहेंगे बंद?

आपदा न्यूनीकरण और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जनपद के सभी सरकारी और निजी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

  • कक्षा 01 से 12 तक के समस्त स्कूल: जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय (सरकारी सहायता प्राप्त) और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
  • आंगनबाड़ी केंद्र: जनपद के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को पूरी तरह बंद रहेंगे।

कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने स्तर से जनपद की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

सतर्कता की अपील

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारी बारिश के मद्देनजर स्थानीय निवासियों और विशेषकर बच्चों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा उफनते नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून सहित 4 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद अहम

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: पर्वतीय जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी, मैदानों में हल्की बौछारें संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।