पीएम मोदी का देहरादून दौरा, मंगलवार दोपहर तक डाट काली मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे के कारण मां डाट काली मंदिर में भक्तों का प्रवेश रविवार शाम से मंगलवार दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सुर ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मंदिर समिति की बैठक में लिया निर्णय। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दून आगमन और मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना के चलते रविवार से मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मंदिर में भक्तजनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। मंदिर में कोई भी दर्शन नहीं कर सकेंगे।
रविवार को मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी व संयम गोस्वामी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) और गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। रविवार शाम पांच बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक मंदिर परिसर में आम भक्तों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बैठक में आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, वासु परविंदा, विक्की खत्री, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी
आरती, दर्शन और हवन के लिए उमड़ते हैं भक्त
देहरादून: मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ की बात करें तो यहां सुबह और शाम की आरती के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां दिनभर दर्शन हवन करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।
दून ही नहीं सहारनपुर से भी भक्त यहां पहुंचकर नए वाहन की पूजा करने आते हैं। यहां नित्य भंडारे का आयोजन करते हैं। लेकिन, मंगलवार तक मंदिर के पंडित की आरती और पूजा अर्चना करेंगे।
यह भी पढ़ें- PM मोदी देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर स्थित डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा, हलवा-पूरी का भोग लगाकर करेंगे ध्यान
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे प्राचीन डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना