Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे से पहले प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियां जोरों पर

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:47 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल। सूवि

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून आगमन और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले राजधानी दून में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

    शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक पूरे मार्ग का ग्राउंड जीरो निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर एक-एक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क मार्ग के प्रत्येक संवेदनशील हिस्से, डिवाइडर, चौराहों, दीवारों और सड़क किनारे की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के संभावित मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए।

    राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआइ और लोक निर्माण विभाग को तत्काल प्रभाव से पैचवर्क, डिवाइडर मरम्मत, सड़क किनारे मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने को कहा गया।

    निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरि, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह व एनएचएआई की प्रबंधक शालू चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

    साफ-सुथरे मार्ग के लिए सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर

    निरीक्षण में दीवारों के रंगरोगन, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण और क्षतिग्रस्त होर्डिंग्स को बदलने के निर्देश भी दिए गए।

    प्रशासन चाहता है कि प्रधानमंत्री के मार्ग पर राजधानी दून की व्यवस्थित और स्वच्छ छवि दिखाई दे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का मलबा, टूट-फूट और दृश्य अव्यवस्था नहीं रहनी चाहिए।

    महेंद्र ग्राउंड में हर व्यवस्था की परखी तैयारी

    गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचकर जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

    मुख्य पंडाल, आमजन के बैठने की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सूक्ष्म जलपान व मोबाइल शौचालय की व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश-निकास मार्ग भी अलग-अलग सुनिश्चित करने को कहा गया।

    सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे कड़ा फोकस

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा घेरा मजबूत करने, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान करने और यातायात व्यवस्था निर्बाध रखने के निर्देश दिए।

    सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

    समन्वय में लापरवाही पर स्पष्ट चेतावनी

    जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि सौंपे गए कार्य समयसीमा में पूरे हों और किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए हर विभाग पूरी गंभीरता से काम करे।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, गणेशपुर में उतरेगा विमान; जनसभा की तैयारी

    यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 14 अप्रैल को आ सकते हैं दून, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

    खबरें और भी