Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, गणेशपुर में उतरेगा विमान; जनसभा की तैयारी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:05 AM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संभावित है। गणेशपुर में पीएम का विमान उतरेगा और देहरादून के महिं ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की घड़ी अब करीब आ गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 14 अप्रैल को यह कार्य हो सकता है।

    हालांकि, इस तिथि पर प्रधानमंत्री कार्यालय की अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन एनएचएआइ और उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    शुक्रवार को एनएचएआइ सदस्य विशाल चौहान ने देहरादून पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    अब तक की सूचना के अनुसार पीएम का विमान उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर गणेशपुर में उतरेगा।

    वहां पर पीएम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

    सहारनपुर की सीमा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता पीएम का स्वागत करेंगे।

    भाजपा की ओर से सहारनपुर क्षेत्र में भी एक जनसभा कराने की कोशिश चल रही है, अभी तक जनसभा को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। यह बताया जा रहा है कि वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा कराई जा सकती है।

    सबसे लंबे वाइल्डलाइफ कारिडोर का निरीक्षण करेंगे पीएम

    परियोजना की सबसे बड़ी खासियत एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कारिडोर है। इसमें गणेशपुर से देहरादून तक करीब 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड से वाहन गुजरेंगे, जबकि नीचे वन्यजीवों का सुरक्षित आवागमन होगा। प्रधानमंत्री इस हिस्से का निरीक्षण कर सकते हैं।

    2.5 घंटे रह जाएगा यात्रा का समय

    करीब 210 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगा।

    12 से 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से दिल्ली-देहरादून यात्रा का समय छह घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा। इससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 14 अप्रैल को आ सकते हैं दून, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: वन्यजीवों को भा रहा एलिवेटेड रोड का गलियारा, बेखौफ कदमताल कर रहे जंगली जानवर