देहरादून: रात में मुख्यमंत्री आवास जा रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने हिरासत में लिया
देहरादून में नर्सिंग भर्ती परीक्षा रद्द कर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

रात में मुख्यमंत्री आवास जा रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
HighLights
नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का प्रयास किया
पुलिस ने उन्हें आवास से पहले ही हिरासत में लिया
वर्षवार भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मुख्य मांग है
जागरण संवाददाता, देहरादून। नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि रद्द कर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार रात नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए।
पुलिस ने आवास से पहले ही रोककर उन्हें हिरासत में लिया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर वे अपनी मांगों से रखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के लिए तीन दिन पहले समय मांगा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने के उद्देश्य से नर्सिंग कर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
कुछ महिला नर्सिंग बेरोजगारों को कैंट थाने ले जाया गया, जबकि अन्य को एकता विहार स्थित धरना स्थल भेज दिया गया।
मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
उनकी मांग है कि नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि तत्काल रद की जाए और प्रदेश में वर्षवार (सीनियरिटी आधारित) भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए। साथ ही सरकार से जल्द वार्ता कर इस मामले का समाधान निकालने की मांग की।