विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: अमित शाह को जवाब देने उतरेंगे राहुल गांधी

By gaurav kalaEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 11:45 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Nov 2016 06:10 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस व भाजपा के बीच चुनावी यात्राओं के बहाने सियासी मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस व भाजपा के बीच चुनावी यात्राओं के बहाने सियासी मुकाबला होने जा रहा है। 12 नवंबर से प्रारंभ होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 19 नवंबर से सतत विकास संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है।
परिवर्तन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वयं शिरकत करते हुए चुनावी बिगुल फूंकेंगे, तो कांग्रेस प्रदेश संगठन ने शाह के मुकाबले में अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारने की तैयारी की है।

पढ़ें: फिर दलबदल की भाषा बोल रही भाजपा: हरीश रावत
प्रदेश संगठन की कोशिश रंग लाई, तो नौ दिसंबर को राहुल गांधी देहरादून मे जनसभा को संबोधित करेगे। कांग्रेस भवन मे पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश की पांचो संसदीय क्षेत्रो में पांच सतत विकास संकल्प यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले नए जिलों का गठन करेगी हरीश सरकार
जिसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रो मे एक बड़ी जनसभा भी की जाएगी। इस यात्रा के जरिए पार्टी राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियो को जनता के सामने रखेगी। साथ ही, उत्तराखंड के प्रति केंद्र सरकार व भाजपा की उपेक्षापूर्ण रवैये का भी खुलासा किया जाएगा। हाल मे उलाराखंड आए कई केद्रीय मंत्री भी सिर्फ भाषण देकर वापस लौट गए।

पढ़ें: बोले किशोर; बस सलामत रहे सरकार, हर सहमति को तैयार
उन्होने कहा कि उत्तराखंड में अस्थायी राजधानी बनाकर भाजपा ने ही राजधानी के मुद्दे को उलझाया था। केंद्र की भाजपा सरकार को जल्द ही इसे सुलझाना चाहिए। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर सतत विकास संकल्प यात्रा प्रारंभ होगी। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन नौ दिसंबर को यात्रा के समापन पर देहरादून परेड ग्राउंड मे जनसभा का आयोजन होगा। प्रदेश संगठन की कोशिश है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस जनसभा को संबोधित करे।

पढ़ें: भाजपा के 'परिवर्तन' को कांग्रेस का 'संकल्प' देगा माकूल जवाब!
सतत विकास संकल्प यात्रा की तिथियां:

लोकसभा क्षेत्र तिथि
हरिद्वार 19 नवंबर से 1 दिसंबर
अल्मोड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर
नैनीताल 22 नवंबर से 6 दिसंबर
पौड़ी 23 नवंबर से 5 दिसंबर
टिहरी 25 नवंबर से 9 दिसंबर

पढ़ें-उत्तराखंड में मोदी शीर्षासन करें तो भी नहीं जीतेंगेः हरीश रावत

पढ़ें-गुटबाजी के चलते उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों में पिछड़ी बसपा

पढ़ें: मुलायम के उत्तराखंड दौरे पर टिकी सपा की निगाहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।