विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्य के उत्तरायण होते ही उत्तराखंड में भी सर्दी से राहत

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 15 Jan 2018 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 09:13 PM (IST)

सूर्य के उत्तरायण होते ही उत्तराखंड को भी राहत मिलने लगी। उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

सूर्य के उत्तरायण होते ही उत्तराखंड में भी सर्दी से राहत
सूर्य के उत्तरायण होते ही उत्तराखंड में भी सर्दी से राहत

देहरादून, [जेएनएन]: सूर्य के उत्तरायण होते ही उत्तराखंड को भी राहत मिलने लगी। मौसम पर भी इस बदलाव का असर नजर आया। उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। 

बीते पखवाड़ेभर से शीतलहर से त्रस्त लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर जारी रहेगा।

प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है। चमोली में कुछ बादल जरूर हैं। हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छा रहा है, लेकिन इसके बाद धूप निकल रही है। 

सबसे सर्द कुमाऊं के मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री का उछाल आया। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह पंतनगर में भी न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर हरिद्वार में पारा लुढ़क गया। यहां अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 3.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: यहां सर्दियों में जम रहा झरने का पानी, नदियां बर्फ में तब्दील

यह भी पढ़ें: धूप खिलने से उत्तराखंड में ठिठुरन से मिल रही कुछ राहत

यह भी पढ़ें: सूखी ठंड से मुसीबत, 20 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।