विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूप खिलने से उत्तराखंड में ठिठुरन से मिल रही कुछ राहत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 10 Jan 2018 08:50 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Jan 2018 09:12 PM (GMT+05:30)

दिन के समय अच्छी धूप खिलने और तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत ...और पढ़ें

धूप खिलने से उत्तराखंड में ठिठुरन से मिल रही कुछ राहत
धूप खिलने से उत्तराखंड में ठिठुरन से मिल रही कुछ राहत

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। दिन के समय अच्छी धूप खिलने और तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी से ठंड में थोड़ी कमी आई है। ऐसे में पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिलती दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 

हालांकि, मंगलवार को उत्तरकाशी का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 व मसूरी का माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में दून का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड से ज्यादा राहत मिलने की संभावना से इन्कार किया है। अगले कुछ दिनों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। ऐसे में और कुछ दिन लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सूखी ठंड से मुसीबत, 20 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में 15 तक छुट्टी घोषित

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर पड़ रही मौसम की मार, पहाड़ से लेकर मैदान बेहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।