Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश बैराज बिजली घर में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर ओवरलोड से हादसा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:09 AM (IST)

    ऋषिकेश के बैराज बिजली घर में मध्यरात्रि भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ऋषिकेश बैराज बिजली घर में मध्यरात्रि लगी आग

    2. दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत से आग बुझाई

    3. ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड आग का संभावित कारण

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बैराज बिजली घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाई।

    आग काफी भीषण थी, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आग की भीषण लपटों के कारण दमकल कर्मियों काफी देर तक भीतर घुसने के लिए खासा संघर्ष करते रहे।

    घटना मध्यरात्रि की है। यूपीसीएल ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने कहा कि बीते शनिवार रात 8.30 बजे पिटकुल ने इमरजेंसी शट डाउन लिया था, संभवतः इसके बाद 630 केवीए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ गया, जिसके कारण हीटिंग की वजह से मध्यरात्रि में ट्रांसफार्मर में आग लगने का अंदेशा है।

    हालांकि, आग लगने के कारण की गहन जांच कराई जाएगी। कहा कि मध्यरात्रि में करीब दो घंटे कड़ी मेहनत के बाद करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, आसपास के मकान कराए गए खाली

    यह भी पढ़ें- आगरा के पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, इलाके में सनसनी