Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में जूनियर इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:31 PM (IST)

    ऋषिकेश में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर फैसल खान को विजिलेंस टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) फैसल खान।पुलिस

    उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) फैसल खान।पुलिस 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुलोक बैराज ऋषिकेश में तैनात उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    आरोपित के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी विभागों में टेंडर का कार्य करता है।

    उसने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में एक टेंडर डाला है। उक्त कार्य के भुगतान के बदले वहां तैनात जेई फैसल खान रिश्वत की मांग रहा है।

    रिश्वत न देने पर इधर-उधर घूमा रहा है। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने ट्रैप टीम का गठन किया।

    बुधवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपित फैसल खान निवासी कटोरताल, थाना काशीपुर, ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपित के विरुद्ध विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की जा रही है और उसके ठिकानों पर चेकिंग की जा रही है। यही नहीं आरोपित की चल-अचल संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

    निदेशक सतर्कता डा. वी. मुरूगेशन ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व वाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दर्ज करा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते साथी पकड़ा, दारोगा नाला कूदकर फरार 

    यह भी पढ़ें- बस्ती में एंटी-करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये लेते सफाईकर्मी को पकड़ा, आंगनबाड़ी में नियुक्ति कराने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

    यह भी पढ़ें- कानपुर में रक्षा उद्यमी के घर CBI का छापा, 50 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप