Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में खराब मौसम ने रोकी राफ्टिंग, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चार कंपनियों पर गिरी गाज

    Updated: Sun, 03 May 2026 02:11 PM (IST)

    ऋषिकेश में खराब मौसम के कारण सुबह कुछ घंटों के लिए राफ्टिंग रोक दी गई, जो बाद में फिर से शुरू हुई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर चार राफ्टिंग कंपन ...और पढ़ें

    तेज वर्षा और अंधड के कारण ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग का संचालन कुछ देर तक के लिए रोक लगाई गई।

    तेज वर्षा और अंधड के कारण ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग का संचालन कुछ देर तक के लिए रोक लगाई गई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। वर्षा और अंधड़ के चलते प्रशासन ने रविवार सुबह से 11.30 बजे तक गंगा में राफ्टिंग के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई। मौसम सामान्य होने पर राफ्टिंग का संचालन शुरू किया गया।

    राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी (मुनिकीरेती) जसपाल चौहान ने बताया कि राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विभाग सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करा रहा है।

    विभाग ने कई सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर चार राफ्टिंग कंपनी पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

    इसमें पाया गया था कि राफ्टिंग कंपनी पर्यटकों को जीर्ण-क्षीर्ण लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग, हेलमेट में सुरक्षा मानकों का पालन न होने आदि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। कहा कि औचक निरीक्षक जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- टिहरी झील में जबलपुर जैसा हादसा होने से टला, आंधी से फ्लोटिंग हटमेंट टूटे; 22 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें- PHOTOS: देहरादून-मसूरी में अचानक बदला मौसम, अंधड़-बारिश से दिन में छाया अंधेरा; ओले भी गिरे