Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में अनोखा एक दांत वाला हाथी: चुपचाप आया, पत्ते खाए और अपने रास्ते निकल गया

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    ऋषिकेश के खदरी खड़कमाफ में एक दांत वाले हाथी का शांत स्वभाव वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आराम से पत्ते खा रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ऋषिकेश के खदरी खड़कमाफ में एक दांत वाले हाथी का वीडियो वायरल

    2. हाथी शांति से पत्ते खाता दिखा, स्थानीय लोग बिना डरे पास से गुजरे

    3. यह हाथी पांच-छह साल से आता है, कभी किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के समीपवर्ती क्षेत्र खदरी खड़कमाफ में एक दांत वाले हाथी का इंसानों के बीच मदमस्त होकर घूमने का एक अनोखा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी सड़क किनारे पेड़ों के पत्ते खाते हुए आराम से गुजर रहा है और स्थानीय लोग भी बिना किसी डर के उसके बेहद करीब से आ-जा रहे हैं। यह वीडियो बीते शुक्रवार की शाम या शनिवार सुबह का बताया जा रहा है।

    6 साल पुराना है रिश्ता

    खास बात यह है कि आमतौर पर वन्यजीवों को देखकर इंसानों में जो खौफ होता है, वह यहां बिल्कुल नजर नहीं आया। स्थानीय निवासी लालमणि रतूड़ी ने बताया कि यह एक दांत वाला हाथी 5-6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में आ रहा है।

    इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बेहद शांत स्वभाव का है। इसने आज तक कभी किसी स्थानीय निवासी या राहगीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। यह चुपचाप आता है और अपने रास्ते से गुजर जाता है।

    हाथी को देखने के आदी हैं लोग

    ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें इस हाथी की मौजूदगी की इतनी आदत हो चुकी है कि जब यह घरों के सामने से गुजरता है, तो लोग डरने के बजाय इसे सहजता से देखते हैं।

    हालांकि, वन विभाग हमेशा स्थानीय लोगों से वन्यजीवों से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करता है, लेकिन खदरी खड़कमाफ में गजराज और इंसानों के बीच की यह आपसी समझ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ चढ़ने लगे हाथी: कोटद्वार के 3000 मीटर ऊंचे भंवासी गांव में पहली बार दिखा हाथी, ग्रामीणों में दहशत

    यह भी पढ़ें- पौड़ी के कोटद्वार में आबादी के बीच हाथियों का आतंक, वन विभाग की चुप्पी से लोग भयभीत

    खबरें और भी