School Closed: स्कूलों में रहेगा अवकाश, वर्षा व बर्फबारी को देखते हुए सात जिलों के डीएम ने की छुट्टी
School Closed उत्तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद, सात जिलों के जिलाधिकारियों ने बुधवार को कक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी के कारण मौसम ने फिर करवट बदली।
सात जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम ने अवकाश घोषित किया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। School Closed उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और वर्षा और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम के बदले मिजाज से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। उत्तराखंड के सात जिलों में भारी वर्षा-बर्फबारी के आरेंज अलर्ट के बीच सभी जिलों के डीएम ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिए हैं।
नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से बुधवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी सात जिलों के प्रशासन ने एहतियातन कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
इन जिलों में रहेगा अवकाश
- पौड़ी
- रुद्रप्रयाग
- टिहरी
- उत्तरकाशी
- ऊधम सिंह नगर
- पिथौरागढ़
- अल्मोड़ा
एक से लेकर 12वीं कक्षा तक अवकाश
उत्तरकाशी। मौसम विभाग की भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को जनपद में कक्षा एक से लेकर 12 तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जारी किया आरेंज अलर्ट
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की मध्याह्न से मौसम ने फिर करवट बदल ली। रिमझिम वर्षा संग सर्द हवा से तापमान में गिरावट आ गई है।
मौसम विभाग के आरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को शिक्षण संस्थाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया था।
सभी स्कूल रहेंगे बंद
रुद्रपुर। मौसम ने मंगलवार को फिर करवट बदल ली। सुबह धूप के दर्शन हुए और फिर दोपहर को बादल छा गए, लेकिन शाम होते होते बारिश शुरू हो गई।
इधर, बुधवार को भी मौसम बदले रहने के पूर्वानुमान पर जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी
यह भी पढ़ें- Dehradun Weather Today: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, मसूरी में बर्फबारी के हैं आसार