विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Published: Sun, 26 Apr 2026 06:36 PM (IST)

देहरादून में भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून में 27 अप्रैल को सभी स्कूल बंद रहेंगे

  2. भीषण गर्मी और लू के खतरे के कारण लिया गया फैसला

  3. कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र प्रभावित

जागरण संवाददाता, देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 27 अप्रैल को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

Doon Temperature

भीषण गर्मी से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा

प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

Doon Temperature today

अवकाश का सख्ती से हो पालन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी संभव है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ की भी चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप और पारे में वृद्धि के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में पारे ने तोड़ा रिकार्ड

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंधड़ व बारिश से जनजीवन प्रभावित, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी