Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में पारे ने तोड़ा रिकार्ड

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और वर्षा हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। ऊधमसिंह नगर में अप्रैल का तापमान 17 साल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा के दौर शुरू हो गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप है और कहीं-कहीं पारा रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है।

    ऊधमसिंह नगर में वर्ष 2009 के बाद पहली बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी संभव है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ की भी चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप और पारे में वृद्धि के आसार हैं।

    शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे दोपहर में भीषण गर्मी महसूस की गई।

    दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात को ही बादल मंडराने लगे और तड़के कई इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। चिन्यालीसौड़ में सर्वाधिक 35 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

    शनिवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात के दौर हुए। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई।

    पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। मैदानी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पारा उच्चतम स्तर पर पहुंच रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात के आसार हैं।

    उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने और गर्म हवा के थपेड़े चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

    ऊधमसिंह नगर में 17 साल में सबसे गर्म अप्रैल

    उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार चढ़ रहा है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है।

    शनिवार को ऊधमसिंह नगर में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2009 के बाद अप्रैल में पहली बार रिकार्ड किया गया। वहीं, दून समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन का पारा 39 के करीब है। जो कि वर्ष 2022 के बाद सर्वाधिक है।

    खबरें और भी

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 38.7, 22.7
    • ऊधमसिंह नगर, 40.4, 20.4
    • मुक्तेश्वर, 28.2, 14.7
    • नई टिहरी, 28.5, 14.5

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी, चमोली में बारिश से लौटी ठंड

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंधड़ व बारिश से जनजीवन प्रभावित, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी