विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाएं, SDRF ने बचाया

Published: Wed, 08 Jul 2026 01:38 PM (IST)

देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

HighLights

  1. SDRF ने देहरादून के हर्रावाला जंगल में रेस्क्यू किया

  2. लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास पांच महिलाएं रास्ता भटकी थीं

  3. स्थानीय पुलिस और वन विभाग ने भी अभियान में सहयोग किया

जागरण संवाददाता, देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

स्थानीय पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान के बाद सभी महिलाओं को सकुशल चौकी हर्रावाला के सुपुर्द कर दिया गया।

रास्ता भटक गई थी पांच महिलाएं 

मंगलवार की शाम डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के समीप जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में अलर्ट टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम भू-भाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार पैदल करीब 12 किलोमीटर तक जंगल के भीतर तलाश अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने सभी पांच महिलाओं को जंगल के भीतर सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद उन्हें पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और सकुशल चौकी हर्रावाला के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को मिले 4.39 करोड़ रुपये, मंत्री रेखा आर्या ने ट्रांसफर की राशि

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून काॅरिडोर पर आधा किलोमीटर के बीच सात जगह गड्ढे, NHAI के अधिकारी बोले- पहली बरसात में होता है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।